ePaper

गुड न्यूज! महंगाई भत्ते पर मोदी कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी, 3 दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा पैसा...

Updated at : 13 Mar 2023 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
गुड न्यूज! महंगाई भत्ते पर मोदी कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी, 3 दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा पैसा...

DA hike news देश के लाखों पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा. महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ-साथ महंगाई राहत (DR Hike) में भी उन्हें 4% का इजाफा किया गया है.मतलब पेंशनर्स को भी 42% की दर से अब महंगाई राहत का भुगतान होगा.

विज्ञापन

da latest news 2023: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म.नरेंद्र मोदी सरकार बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट (Union cabinet) की बैठक में महंगाई भत्ते (DA Hike)में बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी देगी. महंगाई भत्ते (Dearness allowance) पर इस बार मोदी सरकार ने 4% का इजाफा किया है.बुधवार को होने वाली बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी खुद इसका ऐलान करेंगे.4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ने पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 42% हो जाएगा.

AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है. इसे हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है. सूत्रों का कहना है कि कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2023 से मिलेगा. अभी उन्हें 38% ही महंगाई भत्ता मिल रहा है. डीए में बढ़ोत्तरी का एलान पहले होली तक होना था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब कैबिनेट में खुद इसे मंजूरी दे सकते हैं.

इसके बाद वित्त मंत्रालय इसे नोटिफाई करेगा. नोटिफिकेशन जारी होते ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा शुरू हो जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, मार्च की सैलरी में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान होने की संभावना है. कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर (DA Arrear) मिलेगा. पे-बैंड तीन पर कुल बढ़ोतरी 720 रुपए प्रति महीना होनी है. मतलब जनवरी और फरवरी का 720X2=1440 रुपए का एरियर भी उनको मिलेगा.

पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

देश के लाखों पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा. महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ-साथ महंगाई राहत (DR Hike) में भी उन्हें 4% का इजाफा किया गया है.मतलब पेंशनर्स को भी 42% की दर से अब महंगाई राहत का भुगतान होगा. मोदी सरकार (Modi Government) ने 7वें वेतन आयोग (7th Pay commission) के तहत कर्मचारी और पेंशनर्स का पैसा बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन