वंदे भारत एक्सप्रेस से विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रेल पुलिस की टीम ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. रेल पुलिस की टीम ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान अरवल के रहनेवाले अमरेश कुमार के रूप में की गयी है. इसके पास से 15 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से विदेशी शराब लेकर सफर कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि रांची से शराब लेकर गया आ रहा था. इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन