‘अभिमन्यु’ की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी महिला, मौत

Updated:
विज्ञापन

नक्सलग्रस्त डुमरिया प्रखंड के पोखरपुर में महाभारत सीरियल में अभिमन्यु की मौत का सदमा एक 60 वर्षीया महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी.

विज्ञापन

डुमरिया (गया) : नक्सलग्रस्त डुमरिया प्रखंड के पोखरपुर में महाभारत सीरियल में अभिमन्यु की मौत का सदमा एक 60 वर्षीया महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी. हार्ट अटैक से उसकी जान चली गयी. डुमरिया के पोखरपुर गांव की रहनेवाली श्रावणी देवी गुरुवार की शाम महाभारत के चक्रव्यूह का दृश्य देख रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दृश्य में एक अकेला अभिमन्यु कई महारथियों के साथ युद्ध लड़ता है. इसे देख वह भाव विह्वल हो गयीं और कौरवों के छह योद्धाओं द्वारा मिल कर मासूम अभिमन्यु की हत्या से विचलित हो गयीं. सदमा ऐसा लगा कि महिला को हर्ट अटैक आया. इसके बाद उस महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन