गया : वजीरगंज में भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा निर्जला उपवास, नई पीढ़ी की युवतियों ने भी निभाई परंपरा

Updated:
विज्ञापन

कर्मा पूजा करती बहनें | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक कर्मा व्रत मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. वजीरगंज बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने निर्जला उपवास रखकर भाइयों की लंबी उम्र के लिए कर्मा देव की पूजा की और पारंपरिक गीत गाए.

विज्ञापन

गया जी के वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, श्रद्धा, आस्था और उत्साह का प्रतीक पारंपरिक 'कर्मा व्रत' पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया. इस पावन पर्व को लेकर सुबह से ही ग्रामीण इलाकों और बाजारों में विशेष चहल-पहल देखी गई. बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखा. शाम ढलते ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कर्मा देव की विशेष पूजा-अर्चना की गई.

विज्ञापन
फोटो भाई की दिर्घायु के लिए कर्मा पूजा करती बहनें | Prabhat Khabar Network
भाई की दिर्घायु के लिए कर्मा पूजा करती बहनें

वजीरगंज बाजार, डाकबंगला, पुनावां, दखिनगांव, बरौनी, मीरगंज, अढ़वां, तरवां बाजार और केनारचट्टी सहित विभिन्न गांवों में इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. व्रती महिलाओं और युवतियों ने पूजा स्थल पर विधिवत रूप से कर्मा की डाली स्थापित की और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सामूहिक रूप से कर्मा व्रत की कथा सुनी. महिलाओं ने पारंपरिक कर्मा गीत गाकर इस प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया.

फोटो भाई की दिर्घायु के लिए कर्मा पूजा करती बहनें | Prabhat Khabar Network
कर्मा व्रत के दौरान पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं और युवतियां.

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है यह पर्व

इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रभावती कुमारी, आकांक्षी शर्मा, मिनिता देवी, शिवानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, जुली कुमारी, ममता कुमारी, कुमारी पुष्पा और बिंदु देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं. ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि कर्मा पर्व केवल एक धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के पवित्र प्रेम और हमारी समृद्ध ग्रामीण संस्कृति की एकता का सबसे बड़ा प्रतीक है. इस वर्ष इस पर्व में नई पीढ़ी की युवतियों और किशोरियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन