वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा बेबी स्ट्रोलर, RPF ने ऑपरेशन अमानत के तहत किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

बैग लौटाते हुए आरपीएफ जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री का कीमती बेबी स्ट्रोलर छूट गया था. RPF ने ऑपरेशन अमानत के तहत तत्परता दिखाते हुए उसे बरामद कर यात्री को सौंप दिया. यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल का आभार जताया.

विज्ञापन

Gayaji Railway News : हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा यात्री का करीब 20 हजार रुपये का बेबी स्ट्रोलर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षित बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया. यह कार्रवाई ऑपरेशन अमानत के तहत की गयी.

विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि शनिवार को डीडीयू मंडल के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी. कोलकाता निवासी यश कामदार ने शिकायत में बताया कि वह ट्रेन संख्या 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी-7 में सीट संख्या तीन और चार पर आसनसोल से पारसनाथ तक यात्रा कर रहे थे. इस दौरान बच्चे को ले जाने वाला बेबी स्ट्रोलर सीट के पीछे रखा हुआ था. पारसनाथ स्टेशन पर उतरने के दौरान जल्दबाजी में वह स्ट्रोलर ट्रेन में ही छूट गया.

गया जंक्शन पर आरपीएफ ने बरामद किया सामान

शिकायत मिलने के बाद ड्यूटी अधिकारी उप निरीक्षक अजय तिग्गा ने तत्काल कार्रवाई की. ट्रेन के गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1सी पर पहुंचने के बाद आरपीएफ ने छानबीन कर बेबी स्ट्रोलर बरामद कर लिया.

इसके बाद यात्री के मित्र योगेंद्र सिंह आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचे. वहां पहचान पत्र और यात्रा टिकट का सत्यापन करने के बाद बेबी स्ट्रोलर उन्हें सुरक्षित सौंप दिया गया. सामान वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की तत्परता और सहयोग के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन