बोधगया मगध विश्वविद्यालय की डॉ श्वेता कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में किया भारत का प्रतिनिधित्व

Updated:
विज्ञापन

फोटो गया बोधगया 210 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोधगया की कवयित्री डॉ श्वेता कुमारी ने नई दिल्ली में 67वें सार्क-फोसवाल लिटरेरी फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने काव्य सत्र की अध्यक्षता की और अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं.

विज्ञापन

बोधगया की कवयित्री, अनुवादक एवं संपादक डॉ श्वेता कुमारी ने नई दिल्ली में आयोजित 67वें सार्क-फोसवाल लिटरेरी फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व किया. 15 से 18 नवंबर तक दिल्ली के सिरी फोर्ट इंस्टीट्यूशनल एरिया में आयोजित इस महोत्सव में उन्हें ऑनर्ड पोएट और काव्य सत्र की चेयरपर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया था.

विज्ञापन

काव्य सत्र की अध्यक्षता कर सुनाईं तीन मौलिक कविताएं

17 नवंबर को डॉ श्वेता कुमारी ने एक काव्य सत्र की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने अपनी तीन मौलिक कविताओं 'फुटप्रिंट्स ऑफ टुमारो', 'पीस रिटर्न्स' और 'वी लीव सम पार्ट्स' का पाठ किया. इस वर्ष महोत्सव की थीम 'अर्थ इज आवर ओनली होम' यानी पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर रही.

विभिन्न देशों के राजनयिकों और साहित्यकारों की रही मौजूदगी

महोत्सव में फोसवाल की संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री अजीत कौर का स्वागत संदेश उनकी पुत्री एवं कलाकार अपर्णा कौर ने पढ़ा. कार्यक्रम में विभिन्न सार्क देशों के राजनयिकों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही.

महात्मा गांधी की पौत्री तारा गांधी भट्टाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. वहीं, गेस्ट्स ऑफ ऑनर के रूप में भूटान के एम्बेसडर मेजर जनरल वेटसोप नामग्येल, साहित्य अकादेमी के प्रेसिडेंट डॉ माधव कौशिक, पूर्व एम्बेसडर मनजीव सिंह पुरी, श्रीलंका की हाई कमिश्नर प्रदीपा महिशिनी कोलोन्ने, नेपाल एम्बेसी के चार्जे डी'अफेयर्स डॉ सुरेंद्र थापा तथा प्रो. आशीष नंदी उपस्थित रहे.

मगध विश्वविद्यालय से की है अंग्रेजी में पढ़ाई और पीएचडी

डॉ श्वेता कुमारी ने मगध विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में एमए और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. वह एमए में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं और यूजीसी-नेट भी क्वालिफाइड हैं. उन्होंने अब तक 20 से अधिक पुस्तकों का लेखन, संपादन और प्रकाशन किया है.

महिला विमर्श और सिनेमा पर लिखी हैं कई पुस्तकें

डॉ श्वेता कुमारी की प्रमुख पुस्तकों में 'विमेन ऑन स्क्रीन: फेमिनिस्ट फिल्म थ्योरीज इन प्रैक्टिस', 'फेमिनिनिटी एंड मैस्क्युलिनिटी इन फ्लक्स: रीथिंकिंग फ्लुइडिटी', 'विमेन एंड सिनेमा: फेमिनिस्ट फिल्म थ्योरीज इन प्रैक्टिस' तथा 'फेमिनिस्ट पर्सपेक्टिव इन हिंदी सिनेमा एंड लिटरेरी अडैप्टेशन' शामिल हैं.

उनकी आगामी पुस्तक 'रीइमैजिनिंग फोकलोर: नैरेटिव, मीडिया एंड कल्चरल थ्योरी' प्रकाशनाधीन है. उनके शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं.

भारत और विदेशों के अकादमिक संस्थानों में प्रस्तुत कर चुकी हैं शोधपत्र

डॉ श्वेता कुमारी ने भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित अकादमिक संस्थानों में अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं. वह कविता, साहित्य, अनुवाद और अकादमिक लेखन के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. अपनी रचनाओं के माध्यम से वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पाठक वर्ग तक पहुंच बनाने की दिशा में काम कर रही हैं.

Watch Video: गया जी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, टोटो चलाकर पालता था परिवार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन