गया में प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित, लक्ष्मी कुमार ने पहला स्थान पाया, लेखन में कनक कुमारी बनीं विजेता
क्यूज़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network
मानपुर प्रखंड कार्यालय में क्विज और लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसमें 12 विद्यालयों के 24 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. लक्ष्मी कुमार क्विज और कनक कुमारी लेखन में प्रथम रहीं.
गया जिले के मानपुर प्रखंड कार्यालय स्थित ट्राइसम भवन में शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच क्विज और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के कुल 12 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 24 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
क्विज प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमार ने हासिल किया पहला स्थान
क्विज प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या निकेतन के छात्र लक्ष्मी कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ननोक के गौरव कुमार दूसरे स्थान पर रहे. सरस्वती विद्या निकेतन, शादीपुर के पियूष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया.

लोकतंत्र में निर्वाचन की भूमिका विषय पर हुई लेखन प्रतियोगिता
लेखन प्रतियोगिता का विषय 'लोकतंत्र में निर्वाचन की भूमिका' रखा गया था. इसमें सरस्वती विद्या निकेतन की छात्रा कनक कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, पीएम श्री स्मारक लीला महतो उच्च विद्यालय, सोहेपुर की अंजली कुमारी दूसरे स्थान पर रहीं.
पांच शिक्षकों ने निभाई निर्णायक मंडल की भूमिका
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षक रमेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, शशिकांत कुमार, निवेदिता कुमारी और संदीप कुमार शामिल रहे. निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम घोषित किया.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
प्रखंड निर्वाचन प्रभारी रमेश कुमार ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर मानपुर प्रखंड का नाम रोशन करेंगे.
Watch Video: गया जी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, टोटो चलाकर पालता था परिवार
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
