छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा संघ

Updated:
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा संघ

विज्ञापन

गया. शहर के दंडीबाग मुहल्ले में स्थित बिहार कुम्हार-प्रजापति समन्वय समिति की जिला शाखा के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान पदेन अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पारितोषिक प्रदान कर पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही चार अगस्त को प्रदेश स्तर का चुनाव कराने को लेकर मतदाताओं का नाम पटना भेजा गया. मौके पर युवाध्यक्ष धर्मेंद्र पंडित, नंदलाल प्रजापति, द्वारिका प्रजापति, कैलाश प्रजापति, बाल अमृत प्रसाद, राजेंद्र प्रजापति, मोहन पंडित, डॉ राजाराम प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, ज्ञानदत प्रजापति, सुधीर पंडित, डॉ बचन प्रजापति, गुरुदयाल प्रजापति व पत्रकार हिमांशु कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. मंच का संचालन विपिन पंडित ने किया. मौके पर प्रदेश के महामंत्री पद के प्रत्याशी उमेश पंडित व अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धर्मेंद्र पंडित मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन