दो सिपाही किये गये निलंबित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो सिपाही किये गये निलंबित

विज्ञापन

गया. अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में रक्षाबंधन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो सिपाहियों को एसएसपी आशीष भारती ने निलंबित कर दिया है. यह जानकारी सोमवार को एसएसपी ने दी. एसएसपी ने बतायाकि रक्षाबंधन को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतरी थाना के सशस्त्र बल के सिपाही अंबुज कुमार व सिपाही प्रशांत कुमार को टेउसा बाजार में तैनात किया गया था. रक्षाबंधन के कारण टेउसा बाजार में भीड़-भाड़ बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. उन्हें सूचना मिली कि उस समय तैनात सशस्त्र बल के सिपाही अपने कर्तव्य का पालन नहीं करते हुए सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल फोन चला रहे थे. इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी नीमचक बथानी के डीएसपी को सौंपी गयी. डीएसपी को सौंपे गये आवेदन के आधार पर दोनों सिपाहियों को अपने कर्तव्य के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन