गया जी के बाराचट्टी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji Tractor Accident : गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ केंदुआ मोड़ पर ट्रैक्टर पलटने से चालक प्रेमचंद मांझी की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है.

विज्ञापन

Gaya Ji Tractor Accident : गया जी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

केंदुआ मोड़ पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

जानकारी अनुसार बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केंदुआ मोड़ पर ट्रैक्टर पलट जाने से चालक प्रेमचंद मांझी की मौत हो गई. मृतक केंदुआ गांव का निवासी बताया जाता है.

संतुलन बिगड़ने से पलटा ट्रैक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंदुआ मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक प्रेमचंद मांझी अपने पीछे पत्नी और चार पुत्रियों को छोड़ गए हैं. हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर है

Also Read : बोधगया में 144 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जहानाबाद ले जा रहा था खेप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन