बोधगया में 144 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जहानाबाद ले जा रहा था खेप

Updated:
विज्ञापन

कार के साथ पुलिस के गिरफ्त में धंधेबाज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BodhGaya Liquor Smuggling : बोधगया में मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने 144 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार सवार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. यह शख्स जहानाबाद ले जा रहा था शराब. आगे की कार्रवाई के लिए उसे कोर्ट में पेश किया गया.

विज्ञापन

Bodh Gaya Liquor Smuggling : बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पुलिस ने 144 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी शराब की खेप लेकर डोभी से गया होते हुए जहानाबाद जा रहा था.

विज्ञापन

फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने सोमवार रात सहदेव खाप के पास डोभी-पटना फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान एक कार को रोका. तलाशी लेने पर कार से 144 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

जहानाबाद का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित परावन गांव निवासी शंकर गोस्वामी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार वह डोभी की ओर से गया होते हुए शराब की खेप लेकर जा रहा था.

पूछताछ के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने शराब बरामद होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read : बोधगया में तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन, तिब्बत के समर्थन में भारत सरकार से की नैतिक सहयोग की अपील


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन