वजीरगंज में चोरी के स्कार्पियो के साथ तीन गिरफ्तार
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 06 May 2025 9:22 PM
गया-राजगीर एनएच 82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंडस के निकट पुलिस ने चोरी के स्कॉर्पियो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
वजीरगंज. गया-राजगीर एनएच 82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंडस के निकट पुलिस ने चोरी के स्कॉर्पियो के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि सोमवार को वाहन चेकिंग के दरम्यान इन्हें पकड़ा गया है, जब वाहन का कागजात मांगा गया तो वह इनके पास नहीं था. पड़ताल के दरम्यान पता चला कि उक्त वाहन चोरी की है और अन्य गृहभेदन मामले में भी इनकी संलिप्तता रही है. गिरफ्तार किये गये सभी टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोकरी के रहनेवाले हैं, जिनमें अजीत कुमार उर्फ पिंटू कुमार, मनीष कुमार व शिवम दूबे शामिल हैं. मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. फिलहाल इसका मुख्य सरगना फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. इसके लिए उसके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










