बथानी प्रखंड में 24 दिनों से खाली है प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड के शिक्षकों को मार्च माह के वेतन भुगतान में समस्या उत्पन्न हो सकती है. ऐसा इसलिए हो रहा है कि सेवानिवृत्त होने के 24 दिनों बाद भी अब तक किसी अधिकारी को बीइओ को प्रभार नहीं दिया जा सका है.

विज्ञापन

नीमचक बथानी. प्रखंड के शिक्षकों को मार्च माह के वेतन भुगतान में समस्या उत्पन्न हो सकती है. ऐसा इसलिए हो रहा है कि सेवानिवृत्त होने के 24 दिनों बाद भी अब तक किसी अधिकारी को बीइओ को प्रभार नहीं दिया जा सका है. गौरतलब है कि नियोजित से विशिष्ट बने शिक्षकों को वैसे ही पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. होली जैसे महापर्व में भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक, मोहड़ा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर रहे सुधीर कुमार सिंह नीमचक बथानी प्रखंड के अतिरिक्त प्रभार में थे. विगत 28 फरवरी को सुधीर कुमार सिंह सेवानिवृत्त हुए. जिसके बाद से शिक्षकों व प्रधान शिक्षकों को अपने दैनिक कार्यकलाप यानी, छुट्टी, विशेष अवकाश लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी बताया कि कार्यों का निष्पादन समय से नहीं हो पा रहा है तथा वेतन का भुगतान समय से नहीं होने से शिक्षकों के सामने भारी समस्या उत्पन्न हो गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन