गया केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को स्टार्टअप की जानकारी, 15 दिनों में नवाचार के आइडिया देने को कहा

Updated:
विज्ञापन

सीयूएसबी कैंपस की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय विद्यालय में 'डाइस' पहल के तहत छात्रों को उद्यमिता और स्टार्टअप के गुर सिखाए गए. विशेषज्ञ ने दिए अहम टिप्स और 15 दिनों में नवाचार के आइडिया देने को कहा.

विज्ञापन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वन में 'डाइस' (DICEE - डीआइसीइ- डेवलपिंग इनोवेशन कल्चर एंड एंटरप्रेन्योरशिप ) पहल के तहत विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में गया इंजीनियरिंग कॉलेज के डिस्ट्रिक्ट स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर सुशांत कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी.

विज्ञापन

विशेषज्ञ ने गया एवं पूरे बिहार में उपलब्ध स्टार्टअप के अवसरों, बिहार सरकार की विभिन्न प्रोत्साहनकारी स्टार्टअप पहलों तथा गया इंजीनियरिंग कॉलेज एवं आईआईएम बोधगया के इनक्यूबेशन सेंटर के बारे में विस्तार से समझाया.

उन्होंने विद्यार्थियों को नए और रचनात्मक विचार विकसित करने, उनकी उपयोगिता व व्यवहार्यता का आकलन करने तथा अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान विद्यार्थियों से कहा गया कि वे नवाचार से जुड़े अपने नए विचार तैयार कर आगामी 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि उनकी व्यवहार्यता का गहन अध्ययन किया जा सके.

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने विशेषज्ञ का ग्रीन वेलकम कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आएं तथा इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.

इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में कुल 114 विद्यार्थी और चार शिक्षक—पीजीटी कॉमर्स आरती भोकर, एटीएल इंस्ट्रक्टर निखिल, टीजीटी डब्ल्यूई प्रतिभा सहाय तथा पीजीटी केमिस्ट्री आजाद कौशिक शामिल हुए. इस आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और उद्यमिता के प्रति विशेष रुचि विकसित करने में काफी मदद मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन