सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने महाबोधि मंदिर में की पूजा, विष्णुपद में भी टेका माथा
बोधगया में न्यायाधीशों को गार्ड ऑफ ऑनर देते जिला प्रशासन के अधिकारी.
सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने बोधगया के ऐतिहासिक महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने पवित्र बोधिवृक्ष को नमन किया और मंदिर के इतिहास को समझा. इसके बाद उन्होंने विष्णुपद मंदिर में भी टेका माथा.
Gaya News : सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने शनिवार की दोपहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्हें डीएम शशांक शुभंकर व एसएसपी सुशील कुमार ने उनकी अगवानी की और मंदिर परिसर में बौद्ध भिक्षुओं ने खादा भेंट कर उनका स्वागत किया.
मंदिर के गर्भगृह में न्यायाधीशों ने तथागत बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधिवृक्ष को नमन किया. उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली.
मंदिर भ्रमण और सम्मान समारोह
मंदिर भ्रमण के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से न्यायाधीशों को मेमोंटो भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके बाद पास स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर गए और यहां भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के साथ ही श्रीराम दरबार में पूजा-अर्चना की. बोधगया परिभ्रमण के दौरान आईटीसी के वेलकम होटल में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई.
विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना
इसके बाद न्यायाधीशों का दल विष्णुपद मंदिर पहुंचा और यहां भगवान विष्णु के चरण की पूजा-अर्चना कर देश और समाज में सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान प्रशासनिक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
पटना के लिए प्रस्थान
सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचे न्यायाधीशों का यह दल सभी निर्धारित धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद सुरक्षित रूप से पटना के लिए प्रस्थान कर गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए