गया जी : शेखपुरा में थाना खोलने की मांग फिर उठी, IG-SSP के सामने लोगों ने गिनाईं लूट और हमले की घटनाएं
शेरघाटी थाना | Prabhat Khabar Network
शेरघाटी के शेखपुरा क्षेत्र में थाना खोलने की मांग एक बार फिर उठी है. स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने IG और SSP को संबोधित करते हुए क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और तस्करी की घटनाओं का हवाला दिया.
Gaya Ji News : शेरघाटी-इमामगंज पथ स्थित आनंद रिजॉर्ट में आयोजित पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम में व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने शेरघाटी शहर के दक्षिणी छोर शेखपुरा क्षेत्र में थाना खोलने की मांग एक बार फिर आईजी विकास वैभव और एसएसपी सुशील कुमार के समक्ष रखी. लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में पुलिस की स्थायी मौजूदगी नहीं होने से अपराधियों और शराब तस्करों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका बनी रहती है.
पुरानी आपराधिक घटनाएं
व्यवसायियों ने बताया कि पिछले वर्ष इसी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. तपेश्वर प्रसाद को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. घटना के बाद अपराधी झारखंड की ओर भाग निकले थे.
करीब ढाई वर्ष पूर्व गांजा मोड़ के समीप कपूर ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान और घर में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी. इसी प्रकार डाक बंगला के समीप मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी में भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.
झारखंड सीमा व तस्करी
लोगों ने कहा कि शेखपुरा से महज करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर झारखंड का इलाका है. वहां शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है. शराब के धंधे से जुड़े लोग इसी रास्ते से शराब की खेप लाने-ले जाने का काम करते हैं. ऐसे में इस मार्ग पर पुलिस की नियमित निगरानी जरूरी है.
Also Read : गया जी : 11 सितंबर को बेलागंज के कई गांवों में बिजली कटौती, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
पुलिस पिकेट को हटाना
डॉ. तपेश्वर प्रसाद पर हमले के बाद महपतापुर जाने वाली सड़क के किनारे निजी मकान में पुलिस पिकेट स्थापित की गई थी, लेकिन बाद में पुलिस बल हटा लिया गया.
मुख्य पार्षद की मांग
मुख्य पार्षद गीता देवी ने भी थाना खोलने की मांग पुरजोर तरीके से रखी. लोगों को वरीय अधिकारियों से कार्रवाई की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए