गया जी : सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी का निधन, विद्यालय परिवार में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका का फाइल फोटो| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टिकारी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी का सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, टिकारी. सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लाव की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों, कर्मियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी.

विज्ञापन

एक सितंबर को सड़क हादसे में हुई थीं घायल

बीते एक सितंबर को विद्यालय से छुट्टी के बाद घर लौटने के दौरान भवनपुर पुल के समीप प्रतिमा कुमारी सड़क हादसे की चपेट में आ गयी थीं. दुर्घटना में उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी थीं.

गंभीर स्थिति में पटना किया गया था रेफर

स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था. पटना में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी. अंततः गुरुवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

फाइल फोटो प्रधानाध्यापिका का | Prabhat Khabar Network
फाइल फोटो प्रधानाध्यापिका का | Prabhat Khabar Network

प्रधानाध्यापिका के निधन से विद्यालय में मातम

प्रधानाध्यापिका के निधन से विद्यालय परिवार में मातम छा गया. शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रतिमा कुमारी विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के प्रति हमेशा गंभीर और समर्पित रहती थीं.

विद्यार्थियों की शिक्षा में महत्वपूर्ण रही भूमिका

शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय के संचालन और विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर प्रतिमा कुमारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही. उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार ने एक कर्मठ शिक्षिका और समर्पित प्रधानाध्यापिका को खो दिया है. उनके निधन से शिक्षा जगत को भी अपूरणीय क्षति हुई है.

शिक्षकों और कर्मियों ने जताया शोक

प्रतिमा कुमारी के निधन पर शिक्षक प्रदीप कुमार, कमलेश पंडित, संजय कुमार, अखिलेश नायक सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.

ALSO READ : पितृपक्ष 2026: गया में 24x7 बिजली की तैयारी, श्रद्धालुओं की शिकायतों के लिए 7 नियंत्रण कक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन