पितृपक्ष 2026: गया में 24x7 बिजली की तैयारी, श्रद्धालुओं की शिकायतों के लिए 7 नियंत्रण कक्ष

Updated:
विज्ञापन

मरम्मत के काम में जुटे विद्युत कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के लिए गया में बिजली विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24x7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. त्वरित शिकायत निवारण हेतु सात नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2026 Gaya : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गया जी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. यह जानकारी विद्युत विभाग गया अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश ने दी.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में 24X7 विद्युत आपूर्ति और त्वरित शिकायत निवारण के लिए सात नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं. यहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तीन पालियों में प्रतिनियुक्ति की जायेगी. सभी टीमों को त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए वॉकी-टॉकी से लैस किया जा रहा है.

तारों का रखरखाव व बैरीकेडिंग

बंगाली आश्रम से मंदिर तक पेड़ों की छंटाई की गयी है. शाहमीर तक्या मोड़ से मंदिर तक फैले तारों को व्यवस्थित किया जा रहा है. दुर्घटना से बचाव के लिए सभी खुले ट्रांसफॉर्मरों की बैरीकेडिंग की जा रही है. खुले नंगे तारों को बदलकर अब तक नौ किलोमीटर कवर तार बिछाये जा चुके हैं. सभी 33 एवं 11 केवी फीडरों का रख-रखाव पूर्ण कर लिया गया है.

ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में वृद्धि

श्रद्धालुओं की बढ़ती ज़रूरतों को देखते हुए मेला क्षेत्र में लगभग आठ अदद 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाकर 315 केवीए की जा रही है. प्रेतशिला पहाड़ी एवं मेला क्षेत्र में लगे चार ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव पूर्ण कर लिया गया है.

प्रेतशिला पहाड़ पर विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए 15 नये पोल गाड़कर लाइन ऊपर ले जाने का कार्य प्रगति पर है. आसपास के क्षेत्रों में लगभग पांच किलोमीटर एलटी लाइन की केबलिंग की गयी है.

सीता कुंड व अमरपुर क्षेत्र कार्य

अमरपुर फीडर में 11 केवी लाइन के करीब दो किलोमीटर खुले तारों को कवर तारों से बदला जा रहा है.

सीता कुंड मेला क्षेत्र में एक अतिरिक्त 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है. 11 केवी लाइन का रखरखाव, लगभग 500 मीटर रिकंडक्ट्रिंग एवं एलटी केबलिंग का कार्य संपन्न कराया गया है. मेला क्षेत्र से जुड़े सभी पावर सब-स्टेशनों की जांच एमआरटी टीम द्वारा की जा रही हैं.

सुरक्षा पेंटिंग व अस्थायी कनेक्शन

मेला क्षेत्र के सभी बिजली पोलों को सुरक्षा की दृष्टि से डाइइलेक्ट्रिक पेंट से पेंट किया जा रहा है. अस्थायी पंडालों, शिविरों एवं दुकानों को तत्काल अस्थायी विद्युत कनेक्शन दिये जा रहे हैं. दंडीबाग विद्युत शक्ति उपकेंद्र की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है.

सभी कार्यपालक अभियंताओं को तीर्थयात्रियों के आवासन स्थलों के आसपास तारों की मरम्मत सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन