गया जी : ड्यूटी पर गए पति-पत्नी, अगले दिन लौटे तो टूटा मिला ताला; बंद घर से 19.50 लाख की संपत्ति चोरी

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोधगया में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां बकरौर और रत्ती बिगहा के सीमा पर एक बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर, नकदी और बर्तन उड़ा दिए. इस घटना से इलाके में भय का माहौल है.

विज्ञापन

Bodh Gaya News : बोधगया थाना क्षेत्र के बकरौर और रत्ती बिगहा के सिमाने पर स्थित मनोज कुमार के बंद घर से चोरों ने डेढ़ लाख रुपए नकद सहित सोने चांदी के आभूषण व बर्तन मिलकर कुल 19 लाख 50 हजार की चोरी कर ली.

विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित मनोज कुमार ने बोधगया थाने में आवेदन देकर कहा है कि वह और उनकी पत्नी आठ सितंबर को अपनी-अपनी ड्यूटी पर चले गए थे. पत्नी रूपम कुमारी ड्यूटी पर पटना चली गयी थी.

वापस लौटने पर खुलासा

नौ सितंबर को जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाने के बाद उन्होंने देखा कि उनके घर में रहे सोने के विभिन्न आभूषण जिनकी कीमत 16 लाख 50 हजार, चांदी के विभिन्न आभूषण जिनकी कीमत 55 हजार, एक लाख के बर्तन के साथ ही घर में रखे डेढ़ लाख रुपए नगद की चोरी कर ली गयी है.

सामान बरामदगी की गुहार

आवेदन में उन्होंने कहा है कि कुल 19 लाख 50 हजार की चोरी की गई है. इस संबंध में उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि चोरों की पहचान कर उनकी चोरी गई सामान व रुपए को बरामद किया जाये.

Also Read : गया जी-बोधगया फोरलेन पर हादसे रोकने की तैयारी, 5 जगहों पर फुट ओवरब्रिज और डार्क स्पॉट पर लाइट लगाने के निर्देश

मामले की जांच शुरू

इस संबंध में बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की पहचान की जा रही है.

क्षेत्र में दहशत का माहौल

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों के अंतराल के बाद चोरों ने पहले बोधगया के पश्चिमी इलाके दोमुहान क्षेत्र में तांडव मचाया और अब बोधगया के पूर्वी क्षेत्र में भी बंद घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है. इसे लेकर लोग अब अपने घरों को बंद कर आवश्यक कार्य से भी बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन