गया जी : 11 सितंबर को बेलागंज के कई गांवों में बिजली कटौती, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
पावर कट की सांकेतिक तस्वीर
गया जी के बेलागंज के 33 केवी फीडर कंडी नवादा में 11 सितंबर को मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अगरेली, हबीपुर, गोविंदपुर समेत कई गांव अंधेरे में रहेंगे.
गया जी के बेलागंज के 33 केवी फीडर कंडी नवादा में पेड़ कटाई एवं मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार, 11 सितंबर को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, गयाजी (ग्रामीण) अतुल कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत शक्ति केंद्र कंडी नवादा से निकलने वाले 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगी.
प्रभावित क्षेत्र व गांव
उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में अगरेली, हबीपुर, बरसपुर, गोविंदपुर समेत आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा खीम बिगहा, गोंगापुर, एखलपुर, डुमरी, गोनू बिगहा, तकिया और पीर बिगहा सहित संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.
मरम्मत व पेड़ कटाई
विभाग द्वारा 33 केवी फीडर कंडी नवादा में पेड़ की टहनियों की कटाई के साथ आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जायेगा. विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.
पूर्व में कार्य निपटाने की अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बंद रहने की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें.
सुरक्षा व सहयोग की अपील
साथ ही, मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत लाइनों से दूरी बनाए रखने और विभागीय कर्मियों के कार्य में सहयोग करने की अपील की गयी है. अचानक बिजली कटौती से बचने के लिए उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी पहले से दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए