गया जी : शेरघाटी में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, दर्शन के लिए उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

शेरघाटी में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : गया जी के शेरघाटी में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई. यह सदियों पुरानी परंपरा शहर के दुल्हिन मंदिर से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के शेरघाटी में गुरुवार की शाम भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. सैकड़ों वर्ष पुरानी इस परंपरा के तहत निकली इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ की आरती उतारकर दर्शन किए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

ऐतिहासिक दुल्हिन मंदिर से शुरू हुई पवित्र यात्रा

यह भव्य रथयात्रा शहर के ऐतिहासिक दुल्हिन मंदिर से शुरू हुई. इसके बाद हटिया मुहल्ला, सोनार टोली, रमना, शेखपुरा और मुख्य बाजार गोलाबाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः दुल्हिन मंदिर पहुंचकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई. पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर रथ का भव्य स्वागत किया.

आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर नगर भ्रमण की है मान्यता

आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर निकलने वाली यह रथयात्रा शेरघाटी की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है. धार्मिक मान्यता है कि इस विशेष दिन भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए स्वयं नगर भ्रमण पर निकलते हैं. रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान रहते हैं.

कई प्रमुख हस्तियों सहित उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आयोजकों ने बताया कि यह रथयात्रा वर्षों से चली आ रही पुरानी धार्मिक परंपरा का एक अहम हिस्सा है. श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और सहभागिता के कारण हर वर्ष यह आयोजन और भव्य रूप लेता जा रहा है. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, अशोक कुमार, गुगुन सिंह, अमीत पांडे, डब्ल्यू कुमार, भरत पांडे सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन