गया जी : एससी-एसटी एक्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, बेलागंज पुलिस की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के मामले में एक आरोपी को पकड़ा | Prabhat Khabar Network

पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के मामले में एक आरोपी को पकड़ा | Prabhat Khabar Network

गया जी के बेलागंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के बेलागंज थाना क्षेत्र के साकिर बिगहा गांव से बेलागंज पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

रविवार को बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाना कांड संख्या 598/25 में नामजद आरोपी पिंटू यादव काफी समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने साकिर बिगहा गांव में छापेमारी की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गयी. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बेलागंज पुलिस लगातार अभियान चला रही है और किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा.

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा. अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपराधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन