वन महोत्सव पर गुरुआ में 350 पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
एसबीआई फाउंडेशन के तहत लगाये गये 350पौधे

पौधरोपण करते छात्र

Gaya Ji News : गुरुआ के आजाद बिगहा गांव में एसबीआई फाउंडेशन और सहभागी शिक्षण केंद्र ने 350 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : 77वें वन महोत्सव के अवसर पर एसबीआई जन-वन पहल एवं एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से सहभागी शिक्षण केंद्र द्वारा गुरुआ प्रखंड के आजाद बिगहा गांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ 350 पौधे लगाए गए. सहभागी शिक्षण केंद्र के ऑपरेशन्स हेड अमित कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और आसपास के वातावरण को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नीम, करंज, पीपल और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए.

ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

वृक्षारोपण अभियान में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने एकजुट होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया. संस्था की ओर से बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है.

'हर पेड़ जीवन का आधार है'

अमित कुमार सिंह ने कहा कि हर पेड़ केवल एक पौधा नहीं, बल्कि अनगिनत जीव-जंतुओं के लिए घर, आश्रय और जीवन का आधार है. उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने, टिकाऊ जीवनशैली अपनाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने एसबीआई ग्राम सेवा कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न पहलों को आगे भी जारी रखने की बात कही.

इन लोगों ने निभाई सक्रिय भूमिका

अभियान को सफल बनाने में रोहित कुमार, साकेश सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीणों, स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया.

Also Read : युवती से छेड़छाड़ के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, पुलिस की जवाबदेही पर उठे सवाल


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन