गया जी: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसली महिला, आरपीएफ ने बचायी जान

Updated:
विज्ञापन

महिला को समझाते आरपीएफ इंस्पेक्टर | Prabhat Khabar Network

गया जंक्शन पर एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय संतुलन बिगड़ने से गिर गई. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उसे पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से बचा लिया. यह घटना यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आरपीएफ की सतर्कता को दर्शाती है.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया जी जंक्शन पर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बच गयी. घटना दोपहर करीब 1:35 बजे की है. प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी 12350 गोड्डा हमसफर सप्ताहिक एक्सप्रेस रवाना हो रही थी. इसी दौरान एक महिला ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन पकड़कने के दौरान बिगड़ा संतुलन

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन स्टेशन से धीरे-धीरे रवाना हो रही थी. इसी दौरान फुटओवर ब्रिज से एक महिला दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी. ट्रेन पकड़ने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व पटरी के बीच बने गैप की ओर गिरने लगी. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पास करा रहे आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक राम सेवक, रामप्रवेश सिंह और मुकेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल दौड़कर महिला को गैप में गिरने से पहले सुरक्षित बाहर खींच लिया.

सूझबूझ से बडा हादसा टला, नवादा की है महिला

सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया. महिला की पहचान नवादा जिला निवासी के रूप में हुई है. वह गया से नवादा जाने के लिए उक्त ट्रेन में सवार होने आयी थीं. राहत की बात यह रही कि घटना में महिला को किसी प्रकार की चोट नहीं आयी.

आरपीएफ की अपील: चलती ट्रेन में न चढ़े

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि जवानों की त्वरित कार्रवाई से एक अमूल्य जीवन सुरक्षित बचाया जा सका. इस घटना के बाद महिला ने आरपीएफ कर्मियों का आभार व्यक्त किया. रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करें.

Also Read : सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में सिर्फ 10 टीमों की भागीदारी, निजी स्कूलों ने संभाला मोर्चा, स्कूल खेल व्यवस्था पर सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन