गया जी : लोको चौराहे के पास रेलवे ट्रैकमैन को मारी गोली, घायल खुद बाइक चलाकर पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन

घायल रेलवे ट्रैकमैन लाल बाबू को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां लोको कॉलोनी के पास एक ट्रैकमैन को बाइक सवार अपराधी ने गोली मार दी. गनीमत रही कि घायल लाल बाबू ने हार नहीं मानी और खुद बाइक चलाते हुए रेलवे अस्पताल पहुंच गए.

विज्ञापन

गया जी के डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी के पास शनिवार शाम बाइक सवार अपराधी ने रेलवे के ट्रैकमैन को गोली मार दी. घटना में रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान लाल बाबू के रूप में हुई है, जो रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमैन के पद पर तैनात हैं.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लाल बाबू देर शाम लोको स्थित रेलवे क्वार्टर से बाइक से अपने गांव चाकंद जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान लोको चौराहा के पास घात लगाए बाइक सवार अपराधी ने उन पर दो फायरिंग की. इनमें से एक गोली उनके कंधे में लगी.

अस्पताल पहुंचे घायल

गोली लगने के बाद भी घायल लाल बाबू ने हिम्मत नहीं हारी और खुद बाइक चलाकर रेलवे अस्पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल घायल की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

पुलिस की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

थानाध्यक्ष का बयान

डेल्हा थानाध्यक्ष वेंकेटेश्वर ओझा ने बताया कि लोको कॉलोनी में एक युवक ने ट्रैकमैन लाल बाबू को गोली मार दिया है. फिलहाल मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. घटना के बारे में हर प्रकार की जानकारी जुटाई जा रही है.

सुरक्षा और जांच

पुलिस द्वारा हमलावरों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन