गया जी-डाल्टनगंज नई रेलवे लाइन की मांग को लेकर आंदोलन तेज करेगा मोर्चा, 15 दिनों में होगा कमेटी का पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी-डाल्टनगंज नई रेलवे लाइन निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने इमामगंज में बैठक की. संगठन को मजबूत करने और आंदोलन को गति देने पर जोर दिया गया. 15 दिनों के भीतर केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा.

विज्ञापन

गया जी के इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित संजय गांधी इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को नयी रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष मोर्चा (गया-डाल्टनगंज) की केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने और रेलवे लाइन निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गयी.

विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय कमेटी का 15 दिनों के भीतर पुनर्गठन किया जायेगा. पुनर्गठन के बाद मोर्चा के इमामगंज स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी आंदोलन की रणनीति की जानकारी दी जायेगी.

साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पलामू सांसद बीडी राम से कार्यक्रम लेने पर भी विचार किया गया. संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

कमेटी का पुनर्गठन

बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय कमेटी का 15 दिनों के भीतर पुनर्गठन किया जायेगा. पुनर्गठन के बाद मोर्चा के इमामगंज स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी आंदोलन की रणनीति की जानकारी दी जायेगी.

रेल मंत्री और सांसद से मुलाकात

साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पलामू सांसद बीडी राम से कार्यक्रम लेने पर भी विचार किया गया, ताकि रेलवे लाइन निर्माण की मांग को मजबूती से उठाया जा सके.

सदस्यता अभियान

संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा सके.

शामिल सदस्य

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष बिगन पासवान, संरक्षक शिवनंदन सिंह विक्रम, संरक्षण व प्रवक्ता श्रीमोहन यादव, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, चंद्रदेव प्रसाद, रामबलि पांडेय, रामपरीखा सिंह, शिवानी सिंह, भवानी सिंह, रविंद्र नाथ रवि, रामनंदन प्रसाद, दीपक रावत, अजय कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन