सांसद को स्कॉर्ट करने गयी पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खिजरसराय थाना क्षेत्र के उतरावां गांव में राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा में लगे स्कॉट पार्टी के साथ दुर्व्यवहार करने व हथियार छीनने का मामला प्रकाश में अाया है.

विज्ञापन

खिजरसराय : खिजरसराय थाना क्षेत्र के उतरावां गांव में राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा में लगे स्कॉट पार्टी के साथ दुर्व्यवहार करने व हथियार छीनने का मामला प्रकाश में अाया है. इस मामले को लेकर खिजरसराय थाने के दारोगा नित्यानंद राय ने उतरावां गांव के रहनेवाले शिकु, प्रवीण सहित 13 युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

एफआइआर में बताया गया है कि राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर अपने समर्थकों के साथ उतरावां गांव में मुकेश शर्मा के परिजनों से मुलाकात करने गये थे. सांसद की सुरक्षा में लगाये गये स्कॉट पार्टी से कुछ युवकों ने दुर्व्यवहार करते हुए खिजरसराय थानाध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं.

उग्र युवकों ने पुलिसकर्मियों से हथियार भी छीनने का प्रयास किया. साथ ही अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया. इसी मामले को दर्ज कर पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन