चुनाव के पहले हल्दिया से बंगाल को 4700 करोड़ की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

**EDS: SCREENSHOT FROM OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL OF PM MODI** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi during the inauguration of the centenary celebrations of the historic Chauri Chaura incident, a landmark event in the country's fight for Independence, via video conferencing in New Delhi, Thursday, Feb. 4, 2021. (PTI Photo) (PTI02_04_2021_000061B)
West Bengal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को 4,700 करोड़ रुपये की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया आ रहे हैं. प्रधानमंत्री श्री मोदी 7 फरवरी को पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. west bengal, east medinipur, ioc, bharat petroleum corporation, bpcl, gas authority of india, gail, national highway authority of india, nhai
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को 4,700 करोड़ रुपये की सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया आ रहे हैं. प्रधानमंत्री श्री मोदी 7 फरवरी को पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
एक अधिकारी ने गुरुवार को को इस बारे में विस्तृत जानकारी दी. ये सभी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जुड़ी परियोजनाएं हैं.
आईओसी के निदेशक (विपणन) गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया रिफाइनरी में दूसरी ‘कैटलिटिक डीवैक्सिंग यूनिट’ की आधारशिला रखेंगे. श्री सिंह ने कहा कि इकाई की लागत करीब 1019 करोड़ रुपये आयेगी और अप्रैल, 2023 तक इसका काम पूरा किया जाना है.
Also Read: 7 फरवरी को डोभी-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन समेत 3 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे मोदी
इस परियोजना की वजह से आयात घटने के साथ देश को 18.5 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत होगी. गेल के निदेशक (विपणन) ईएस रंगनाथन ने बताया कि उसी दिन मोदी 2400 करोड़ रुपये की लागत से ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना’ के तहत 347 किलोमीटर लंबी डोभी-दुर्गापुर पाइपलाइन को समर्पित करेंगे.
उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में गैस वितरण परियोजना के साथ सिंदरी उर्वरक संयंत्र और मेटिक्स उर्वरक संयंत्र को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जायेगी.
Also Read: विक्टोरिया मेमोरियल के बाद 7 फरवरी को हल्दिया में एक मंच पर नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी!
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया में 190 करोड़ रुपये की लागत से रानीचक में फ्लाईओवर को समर्पित करेंगे. इससे हल्दिया बंदरगाह तक आना-जाना आसान होगा.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




