गया जी : गुरुआ में डॉ. जयशंकर सिंह ने संभाला बीईओ का पदभार, शिक्षा व्यवस्था सुधारने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

योगदान देने के बाद शिक्षको के साथ नये व पुराने बीईओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरुआ प्रखंड में डॉ. जयशंकर सिंह ने नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया है. उनके नेतृत्व में प्रखंड की शिक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

गया जी के गुरुआ प्रखंड में नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रूप में गुरुवार को डॉ. जयशंकर सिंह ने अपना योगदान दिया.

विज्ञापन

उनके योगदान देने पर शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर

डॉ. जयशंकर सिंह ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए विभागीय पदाधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच समन्वय जरूरी है. उन्होंने सभी शिक्षकों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की.

मौके पर कई शिक्षक और कर्मी रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व बीईओ रंजीत कुमार, पूर्व बीआरपी भोला दास, एकाउंटेंट निरंजन कुमार, एचएम नरेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, रविरंजन कुमार, आलोक कुमार, मुन्ना कुमार, संजू कुमार, रमेश कुमार, मनोज पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

उपस्थित लोगों ने नए बीईओ को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगा.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन