गया जी नगर निगम का मामला: छह माह पहले ही 20 लाख से सड़क किनारे लगाये गये थे पेवर ब्लॉक, अब चौड़ीकरण के लिए उखाड़े जा रहे

Author Jitendra mishra|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे लगाये गये पेवर ब्लॉक को हटाया | Prabhat Khabar Network

गया शहर में नगर निगम और आरसीडी के बीच समन्वय की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है. हाल ही में, नगर निगम द्वारा 20 लाख की लागत से लगाए गए पेवर ब्लॉक को आरसीडी ने सड़क चौड़ीकरण की योजना के चलते हटवा दिया है. इससे सरकारी पैसों की बर्बादी साफ दिख रही है.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया शहर में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय समन्वय की कमी के कारण सरकारी धन की बर्बादी का मामला सामने आया है. नगर निगम ने छह माह पहले जिस सड़क किनारे करीब 20 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक लगवाए थे, अब सड़क चौड़ीकरण के लिए आरसीडी (पथ निर्माण विभाग) उन्हें उखाड़ रहा है. इस पर जनप्रतिनिधियों ने विभागों के बीच तालमेल के अभाव पर सवाल उठाए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 लाख की लागत से लगे थे पेवर ब्लॉक

नगर निगम ने छह माह पहले दुर्गा स्थान से पुलिस लाइन तक सड़क के दोनों किनारों पर लोगों की सुविधा के लिए करीब 20 लाख रुपये खर्च कर पेवर ब्लॉक लगवाए थे. लेकिन अब आरसीडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने के साथ ही इन पेवर ब्लॉकों को हटाया जा रहा है. इससे निगम का खर्च किया गया पैसा व्यर्थ होता दिखाई दे रहा है.

पार्षद ने उठाए समन्वय पर सवाल

वार्ड-34 की पार्षद शीला देवी ने कहा कि यदि आरसीडी ने पहले ही यह जानकारी दे दी होती कि वर्ष 2024 में सड़क चौड़ीकरण की योजना स्वीकृत हो चुकी है, तो नगर निगम यहां पेवर ब्लॉक नहीं लगाता. उनके अनुसार, दोनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय होता तो इस राशि का उपयोग शहर के किसी अन्य विकास कार्य में किया जा सकता था.

उपनगर आयुक्त बोले- मामले की होगी जांच

उपनगर आयुक्त शशिकांत ने कहा कि इस मामले की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह देखा जाएगा कि किस स्तर पर समन्वय की कमी रही, जिसके कारण छह माह पहले किए गए कार्य को अब दूसरे विभाग द्वारा हटाना पड़ रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई पर भी विचार किया जाएगा.

Also Read : गया जी पितृपक्ष मेला 2026: 25 सितंबर से होगा शुभारंभ, 21 कोषांगों के साथ तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन