गया जी : मोबाइल लूटकांड में छकरबंधा पुलिस को मिली सफलता, औरंगाबाद से लूटा गया फोन बरामद
डुमरिया के छकरबंधा थाना क्षेत्र के मोबाइल लूटकांड में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर औरंगाबाद जिले से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है. इस मामले में पहले ही चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
गया जी के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र के कांड संख्या 18/26 (मोबाइल लूटकांड) में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है. इससे पहले इस मामले में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था तथा उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया था. हालांकि उस समय लूटा गया मोबाइल बरामद नहीं हो सका था.
औरंगाबाद से बरामद हुआ लूटा गया मोबाइल
थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे तकनीकी अनुसंधान के दौरान पता चला कि उक्त मोबाइल औरंगाबाद जिले के आजन थाना क्षेत्र में संतु कुमार के नाम से उपयोग किया जा रहा है.
इसके बाद स्थानीय थाना के सहयोग से संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया गया. सोमवार को उसने उक्त मोबाइल छकरबंधा थाना में आकर पुलिस को सौंप दिया.
आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने मोबाइल को विधिवत जब्त कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए