गया जी : बच्चों को भोजन परोसने से पहले रसोइये खुद चखें खाना, एमडीएम प्रभारी ने दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
School Inspection Gaya

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करते MDM प्रभारी विपिन कुमार पंडित

Mid Day Meal Inspection Gaya Ji : गया जी के गुरुआ प्रखंड स्थित नवाबचक विद्यालय में एमडीएम प्रभारी ने मध्याह्न भोजन की जांच की. रसोइयों को निर्देश दिया गया कि बच्चों को परोसने से पहले खाना खुद चखकर संतुष्ट हो लें.

विज्ञापन

Mid Day Meal Inspection Gaya Ji : गुरुआ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नवाबचक में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन (MDM) प्रभारी विपिन कुमार पंडित ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार हो रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पूरी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. रसोईघर का सघन निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का कड़ा निर्देश दिया और रसोइयों को भोजन तैयार करने में स्वच्छता के सभी निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करने की सख्त हिदायत दी.

प्रभारी ने चखा भोजन का स्वाद

इस दौरान प्रभारी ने स्वयं मध्याह्न भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भोजन स्वादिष्ट है तथा विभाग द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही तैयार किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह संतोषजनक है. इसके बाद उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

एमडीएम पंजी सहित अन्य सरकारी अभिलेखों की हुई जांच

निरीक्षण के इसी क्रम में प्रभारी ने प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद से मध्याह्न भोजन पंजी (रजिस्टर) सहित अन्य सभी आवश्यक सरकारी अभिलेखों एवं पंजियों की मांग कर उनका सघन निरीक्षण किया. उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमित रूप से और समय पर नियमानुसार संधारित (अपडेट) करने का निर्देश दिया.

Gaya Ji News : चखने के बाद ही परोसें भोजन

इसके साथ ही साथ रसोइयों को कड़ा निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन भोजन बनाने के उपरांत, उसे बच्चों को परोसने से पहले हर हाल में स्वयं चखकर पूरी तरह संतुष्ट हो लें, उसके बाद ही बच्चों को भोजन परोसा जाये. इस निरीक्षण के दौरान शिक्षिका राजबाला कुमारी सहित विद्यालय के रसोइये और बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Also Read : गया जी : डोभी के अमारुत गांव में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू, जलभरी यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

विज्ञापन
Pramod Kumar Verma Gurua

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar Verma Gurua

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन