गया जी : मानपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के बाराडीह गांव में एक 55 वर्षीय मजदूर की बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई. वह बधार में काम करने जा रहा था. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

गया जी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराडीह गांव के बधार में विद्युत प्रवाहित टूटे हुए तार की चपेट मे आने से 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बाराडीह गांव निवासी ख़ेसाड़ी मांझी (पिता स्वर्गीय सगुनी मांगी) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

इधर थाना की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. घटना गुरुवार की अहले सुबह की बतायी जा रही है.

पगडंडी पर हादसा

ग्रामीणों व परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृतक सुबह घर से बधार की तरफ निकला था. सिंचाई के लिए मोटर पंप की तरफ विद्युत तार गयी थी, वह टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था. इधर मृतक पगडंडी से गुजर रहा था कि तार की चपेट में आ गया और मौत हो गयी.

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पीड़ित परिवार के लिखित आवेदन पर आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

सरकारी सहायता का आश्वासन

इस संबंध में बीडीओ वेद प्रकाश ने बताया कि मृतक परिवार को पारिवारिक लाभ के साथ कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ दिया जायेगा.

मजदूरी से जीविकोपार्जन

जानकारी अनुसार मृतक खेत बधार में दैनिक मजदूरी कर अपना परिवार का जीवन यापन करता था. घटना के बाद गांव व परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन