गया जी : लॉयंस क्लब की बड़ी पहल, आईएमए हॉल में जेरियाट्रिक क्लीनिक लगाकर 100 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

Updated:
विज्ञापन

जेरियाट्रिक क्लीनिक में मरीज का जांच करते डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : लॉयंस क्लब गया जी ने आईएमए हॉल में एक भव्य जेरियाट्रिक क्लीनिक का आयोजन किया. इस निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया और मुफ्त दवाएं प्राप्त कीं.

विज्ञापन

Gaya Ji News : लॉयंस क्लब गया जी की ओर से स्थानीय आईएमए हॉल में जेरियाट्रिक क्लीनिक का भव्य आयोजन किया गया. डॉ. नंद किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में कुल 100 रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पूरी तरह निःशुल्क इलाज किया गया. इसके साथ ही, शिविर में आने वाले सभी जरूरतमंद रोगियों को डॉक्टरों के परामर्श पर निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं.

विज्ञापन

ईसीजी, दंत और फिजियोथेरेपी की मिली विशेष सुविधाएं

इस विशेष चिकित्सा शिविर में हृदय रोग से पीड़ित रोगियों के लिए मौके पर ही ईसीजी की भी समुचित व्यवस्था की गई थी.

इसके अलावा फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ के साथ-साथ दंत चिकित्सक ने भी इस शिविर में उपस्थित रहकर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं. शिविर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर इलाज करने वाले चिकित्सकों और लॉयंस क्लब के तमाम सदस्यों के चेहरे पर सेवा का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया.

शिविर के सफल आयोजन में ये सभी रहे मौजूद

इस विशेष मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नंद किशोर गुप्ता व डॉ. उमेश कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. अलका भारती, डॉ. कके कमर (होम्योपैथी), नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णेंदु शेखर, फिजिशियन डॉ. गौतम कुमार, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार, अजय कुमार, ललन प्रसाद, राजू कुमार, पप्पू कुमार, राजेश कुमार, संस्था के अध्यक्ष विनय शर्मा, एसएस जावेद यूसुफ, मनीष अग्रवाल, अजय कुमार, राजीव शर्मा तथा सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन