गया जी: डॉ कैलाश प्रसाद बने हम पार्टी के बिहार प्रदेश सचिव, इमामगंज-डुमरिया क्षेत्र में खुशी

Updated:
विज्ञापन

डॉ कैलास प्रसाद का फाइल फोटो

साई कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक डॉ कैलाश प्रसाद को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का बिहार प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. इस नियुक्ति से इमामगंज-डुमरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है, क्योंकि इससे क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने की उम्मीद जगी है. समर्थकों ने डॉ प्रसाद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है.

विज्ञापन

Dr. Kailash Prasad HAM Party: साई कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक एवं चर्चित ग्रामीण चिकित्सक डॉ कैलाश प्रसाद को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का बिहार प्रदेश सचिव बनाए जाने पर इमामगंज-डुमरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी है. उनके प्रदेश सचिव बनने पर क्षेत्र के लोगों ने डॉ कैलाश प्रसाद के साथ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन एवं इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपा मांझी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर जतायी खुशी

ग्रामीणों ने कहा कि डॉ कैलाश प्रसाद को पार्टी में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी देकर पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया गया है. उनके प्रदेश सचिव बनने से क्षेत्र की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी. लोगों ने उम्मीद जतायी कि डॉ कैलाश प्रसाद की सक्रियता से इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और पार्टी संगठन भी मजबूत होगा.

समर्थकों ने दी बधाई

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर आरएलएमपी प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान, पूर्व मुखिया मनोज पासवान, सोनू कुशवाहा, राजन पासवान, इंजीनियर मुकुल कुमार, पंकज पासवान, अनुज गड़ानी, युवा प्रखंड अध्यक्ष हम पार्टी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण मांझी, टूटू खान जिलाध्यक्ष, हम पार्टी के आलोक कुमार गुप्ता, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी समेत अन्य लोगों ने डॉ कैलास प्रसाद को बधाई दी. सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन