गया जी से निकलेगी 551 फीट की कांवर यात्रा, फतुहा से जल लेकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ का करेंगे जलाभिषेक
Ai Image
गया जी के खिजरसराय प्रखंड से 551 फीट की भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. श्रद्धालु फतुहा से पवित्र जल लेकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दरबार पहुंचेंगे. यात्रा 22 अगस्त से शुरू होकर 24 अगस्त को जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी.
Gaya 551 Feet Kanwar Yatra : गया जी के खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र के श्यामनगर गांव के ग्रामीणों द्वारा समाजसेवी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में 551 फीट की भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी. कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु फतुहा से पवित्र जल लेकर बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. यात्रा को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है.
आपके शहर में
कांवर यात्रा का कार्यक्रम और जल यात्रा
कांवर यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त की सुबह श्यामनगर गांव से श्रद्धालु फतुहा के लिए रवाना होंगे. उसी दिन शाम पांच बजे से संकल्प लेकर जल यात्रा शुरू की जाएगी. इसके बाद कांवरिया निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ेंगे.
विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए नई बाजार पहुंचेंगे कांवरिया
23 अगस्त को हिलसा, एकंगरसराय और इस्लामपुर होते हुए नई बाजार पहुंचेंगे, जहां कांवरियों के ठहरने और विश्राम की व्यवस्था की जाएगी. इस दौरान मार्ग में विभिन्न जगहों पर कांवरियों का स्वागत किया जाएगा.
Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण
बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दरबार में जलाभिषेक
24 अगस्त की सुबह सभी कांवरिये बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचकर पवित्र गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे. यात्रा को लेकर क्षेत्र में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल बना हुआ है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
समिति द्वारा निःशुल्क सुविधाओं की व्यवस्था
कांवर यात्रा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु इसमें भाग ले सकते हैं. समिति की ओर से कांवरियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र से विगत कई वर्षों से कांवर यात्रा निकाली जा रही है और इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए