गया जी के लुटुआ में सर्च अभियान के दौरान 4-5 किलो की IED बरामद, मौके पर किया निष्क्रिय

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा बलों द्वारा बरामद आइईडी | Prabhat Khabar Network

गया जी जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़े खतरे को टाल दिया है. सर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे छिपाया गया 4-5 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया गया. बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित रूप से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया.

विज्ञापन

Gaya Ji IED Recovery गया जी जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान एक आईईडी बरामद किया है. बरामद विस्फोटक को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डी/215 बटालियन सीआरपीएफ को प्राप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के दिशा-निर्देश में जवानों ने स्थानीय पुलिस के एक प्रतिनिधि के साथ सर्च अभियान शुरू किया. टीम कैंप नागोवार से गश्ती करते हुए गुरिया की ओर बढ़ रही थी.

सिंघवा पहाड़ी के पास मिला संदिग्ध आईईडी

इसी दौरान सिंघवा पहाड़ी एरिया के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जवानों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया.

सर्च के दौरान जमीन के नीचे से बीप की आवाज सुनाई दी. जवानों ने सावधानीपूर्वक उस स्थान की जांच की, जहां से एक कमांड मैकेनिज्म आईईडी बरामद हुआ. इसका वजन करीब चार से पांच किलोग्राम बताया गया है.

बम निरोधक दस्ते द्वारा आईईडी को किया गया निष्क्रिय

बरामद आईईडी को 215 बटालियन के बम निरोधक दस्ता के कर्मियों ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया.

सुरक्षा बलों का मानना है कि अज्ञात नक्सली तत्वों ने पुलिस और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी को जमीन के नीचे छिपाकर रखा था.

Also Read : गया मगध मेडिकल में 42 करोड़ से बन रहा 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट, वेंटिलेटर से डायलिसिस तक की होगी सुविधा

अप्रिय घटना टलने से राहत और इलाके में गश्ती

समय रहते आईईडी बरामद होने से किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया. अभियान के दौरान आसपास के इलाके की भी गहन जांच की गई. अभियान के पूरा होने के बाद भी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सर्चिंग लगातार जारी रखी गई है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन