गया जी : दिव्या पासवान हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले जीतन राम मांझी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

दिव्या पासवान के परिजनों से मिलते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एलएलबी छात्रा दिव्या पासवान की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है. मुख्य आरोपी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : डोभी प्रखंड के अक्षमा गांव की एलएलबी छात्रा दिव्या पासवान हत्याकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके पैतृक घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पूरा भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित कर उन्हें कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

विज्ञापन

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिव्या पासवान दलित समाज की एक अत्यंत मेधावी छात्रा थीं, लेकिन अपराधियों ने बहला-फुसलाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. उन्होंने आगे कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. इसके साथ ही केस वापस लेने के लिए पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बनाने की बात भी सामने आई है.

शेरघाटी पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

मांझी ने शेरघाटी थानाध्यक्ष और स्थानीय पुलिस की अब तक की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने गया के वरीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की.

इस मुलाकात के दौरान 'हम' पार्टी के जिलाध्यक्ष टुटू खान, सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, डोभी प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र मांझी, सुधीर यादव, मनोज मांझी तथा लोजपा (रा.) के शेरघाटी प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान समेत कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन