बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- कितनी सीटों की करेंगे मांग

गरीब चेतना सम्मेलन को संबोधित करते जीतन राम मांझी
बिहार चुनाव: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चे ने रंगलाल हाइस्कूल के खेल मैदान में रविवार को गरीब चेतना सम्मेलन किया. इसमें शेरघाटी अनुमंडल के सभी प्रखंडों से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार सरकार के मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन शामिल हुए.
बिहार चुनाव: जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में भुइंया मुसहर का वोट भी कम नहीं है. लोग चुनाव में इन्हें बरगलाकर तोड़ना चाहते हैं और हमारे वोट को भी खंडित करते हैं. लेकिन अब हमारा समाज जागरूक हो गया है. अब हमारा समाज बहकावे में नहीं आयेगा. विपक्ष के लोग सोचते हैं कि भुइंया-मुसहर को जो कहेंगे, वह करेगा. लेकिन अब वह समय टल गया है. हमारे समाज में भी लोग पढ़े-लिखे हैं और समझ रहे हैं कि हमें किसके साथ रहना है. उन्होंने कहा कि शेरघाटी एवं गया के लोगों ने हमें एमपी बनाकर दिल्ली भेजा, जहां केंद्र की सरकार ने हमें कैबिनेट मंत्री बनाया. आज गया में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं.

कितनी सीटों की करेंगे मांग
जीतन राम मांझी ने कहा कि गया में अपने विभाग का 35 एकड़ में ट्रेनिंग सेंटर बनवाने जा रहे हैं. इसके बन जाने से 10 हजार युवाओं को लाभ मिलेगा. आगामी विधानसभा चुनाव में काम से कम 20 सीट दिलाईये इसके बाद शेरघाटी को जिला का दर्जा दिलाने का काम करेंगे. आगामी चुनाव में हमलोग गठबंधन से 30-35 सीट की मांग करेंगे. मांझी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में शिक्षा में सुधार हो और देशभर में समान शिक्षा कानून लागू हो. इसके लिए भी हम काम करेंगे. मांझी ने कहा कि आपको याद होगा कि नीतीश कुमार ने हमको मुख्यमंत्री बनाया था. लेकिन संख्या कम रहने के वजह से उन्होंने हमें हटा दिया. अगर हमारी संख्या विधानसभा में अधिक होती तो हमें वह नहीं हटाते.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
चुनाव में एकजुट होकर समाज उत्थान के लिए वोट करना है : संतोष
इधर सभा को संबोधित करते हुए लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव, ओमप्रकाश उर्फ लाल सिंह एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. आज ही के दिन देश के तीन वीर सपूतों ने देश के लिए अपनी प्राण न्योच्छावर किये थे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज यहां समाज के लोग एकत्रित हुए हैं उसी प्रकार हमें अपनी एकता दिखानी है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चे की एकजुटता की आवाज राज्य और देश तक जानी चाहिए.
इंजीनियरिंग कॉलेज और शेरघाटी को जिला बनाने की मांग
जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ लाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गया का कोई सांसद पहली बार केंद्र में मंत्री बना है. इसलिए मांझी जी से शेरघाटी के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने शेरघाटी अनुमंडल में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं शेरघाटी को जिला बनाने की मांग रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










