गया जी में जामा मस्जिद कमेटी की पहल, 20 रुपये में डॉक्टर की सलाह और मुफ्त दवाइयां मिलेंगी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

गया जी में जामा मस्जिद कमेटी ने हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया है. यहां मात्र 20 रुपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर मरीजों को मुफ्त परामर्श और दवाइयां दी जाएंगी. यह पहल गरीबों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है.

विज्ञापन

गया जी में जामा मस्जिद कमेटी की ओर से जामा मस्जिद हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया गया. यह सेंटर शहीद रोड स्थित जामा मस्जिद मार्केट के अंदर खोला गया है. इसका उद्घाटन जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी राहुल कुमार, कमेटी के अध्यक्ष प्रो. मो. हबीब, सचिव मो. अख्तर हसनैन, मोती करीमी व जदयू नेता इकबाल हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मौके पर साद आलम, मो. गुलाम समदानी, मो. हाजी, सादुल्लाह फारुकी, जदयू नेता लालजी प्रसाद, मनोज कुमार (अधिवक्ता), इमाम मौलाना शब्बीर अहमद, मोहम्मद मुफ्ती कैसर, मो. शकील व कमेटी के सदस्य मौजूद रहे. मंच संचालन अधिवक्ता उस्मान फारूकी ने किया.

वक्फ संपत्तियों का जनहित में उपयोग मानवता की सबसे बड़ी सेवा: राहुल कुमार

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों और उनके संसाधनों का उपयोग यदि जनहित के कार्यों में किया जाए, तो यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा होगी.

मुफ्त दवाएं और सस्ती पैथोलॉजी जांच

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रो. मो. हबीब ने कहा कि यह सेंटर स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा.

यहां मात्र 20 रुपये के मामूली रजिस्ट्रेशन शुल्क पर मरीजों को नि:शुल्क परामर्श और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी. भविष्य में यहां पैथोलॉजी लैब शुरू होगी, जहां बाजार दर से 60 प्रतिशत कम शुल्क पर जांच की जाएगी और ओपीडी में अनुभवी चिकित्सक इलाज करेंगे.

गरीबों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल

कमेटी के सचिव मो. अख्तर हसनैन ने कहा कि आज के दौर में महंगी चिकित्सा व्यवस्था गरीबों की पहुंच से दूर होती जा रही है.

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने मिलकर यह पहल की है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें.

भविष्य में पैथोलॉजी और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की योजना

हेल्थ सेंटर में आगामी दिनों में पैथोलॉजी लैब के साथ-साथ अन्य आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को भी जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सेवाएं मिल सकें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन