गया जी : पशु को बचाने गई महिला पर सियार का हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया के मोहड़ा प्रखंड में एक सियार के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पशु को बचाने के प्रयास में महिला पर सियार ने हमला कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे बचाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के कजूर गांव में रविवार को एक सियार के हमले से उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी सुबह घर से शौच के लिए निकली थीं. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक सियार गांव के एक बंधे हुए पशु पर हमला कर रहा है.

विज्ञापन

सियार ने महिला को बुरी तरह किया घायल

पशु को बचाने के उद्देश्य से जब उन्होंने सियार को भगाने की कोशिश की, तभी सियार ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे सियार का पीछा किया और उसे मार गिराया.

डॉक्टर ने दी एंटी-रेबीज वैक्सीन लेने की सलाह

इसके बाद घायल उर्मिला देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कजूर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी डॉ विजया राज लक्ष्मी ने बताया कि उर्मिला देवी की स्थिति अब खतरे से बाहर है.

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन की पूरी खुराक समय पर लेना आवश्यक होगा. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है.

Also Read : गया जी : बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, जानें सांप काटने पर क्या करें और क्या बिल्कुल न करें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन