IRCTC/Indian Railways News : झारखंड से दिल्ली का सफर हुआ आसान, संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन शुरू, पढ़िए क्या है टाइम टेबल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2021 6:33 PM
IRCTC/Indian Railways News, जमशेदपुर न्यूज (कुमार आनंद) : कोरोना काल में टाटानगर स्टेशन होकर दिल्ली रूट की एक और ट्रेन का परिचालन सोमवार से शुरू किया गया. यह ट्रेन खड़गपुर, टाटा के अलावा पुरुलिया, गोमो, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ स्टेशनों समेत कुल नौ स्टेशनों पर रूकते हुए आनंद विहार दिल्ली जायेगी. संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन सोमवार से लेकर 28 जून 2021 तक परिचालन किया जायेगा.

यह साप्ताहिक ट्रेन कुल नौ स्टेशनों पर रुकेगी. संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या-02585) टाटानगर स्टेशन पर दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी. पांच मिनट स्टॉपेज के बाद दोपहर 1.25 बजे आनंद विहार स्टेशन के लिए रवाना होगी. वहीं वापसी में आनंद विहार संतरागाछी साप्ताहिक ट्रेन (ट्रेन संख्या-02586) टाटानगर स्टेशन में दोपहर 12.15 बजे पहुंचेगी. पांच मिनट स्टॉपेज के बाद 12.20 बजे संतरागाछी स्टेशन के लिए रवाना होगी.
संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन में 18 कोचों की क्षमता होगी. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (सीपीटीएम) आशीष भाटिया ने टाटानगर स्टेशन समेत सभी संबंधित स्टेशनों के निदेशकों को ई-मेल से मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए