गया जी : मंदिर परिसर से हनुमान जी की संगमरमर की प्रतिमा गायब, पुलिस कर रही जांच

Updated:
विज्ञापन

चोरी की गई मूर्ति की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरपा थाना क्षेत्र के जुर्ण गांव में शनिवार रात मंदिर से हनुमान जी की संगमरमर की प्रतिमा चोरी हो गई. रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला. पुलिस जांच में जुटी है और जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है.

विज्ञापन

गया जी जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के जुर्ण गांव में शनिवार की रात चोरों ने मंडप में स्थापित संगमरमर से बनी हनुमान जी की प्रतिमा चोरी कर ली. घटना की जानकारी ग्रामीणों को रविवार की सुबह उस समय हुई, जब वे अपने घरों से बाहर निकले.

विज्ञापन

मंदिर परिसर में प्रतिमा नहीं देख ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना गुरपा पुलिस को दी.

पुलिस का घटनास्थल पर पहुंचना

सूचना मिलने के बाद अपर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन की. पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली तथा प्रतिमा चोरी होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया.

अपर थाना प्रभारी का बयान

अपर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि हनुमान जी की संगमरमर की प्रतिमा मंडप में स्थापित की गई थी. शनिवार की रात किसी व्यक्ति द्वारा प्रतिमा चोरी किए जाने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा प्रतिमा की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

जमीन विवाद की आशंका

इधर, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. ग्रामीणों को आशंका है कि इसी विवाद के कारण प्रतिमा को चोरी किया गया हो सकता है.

हालांकि जमीन विवाद के कारण ही प्रतिमा की चोरी हुई है, इसकी अभी पुलिस स्तर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

ग्रामीणों में नाराजगी और चर्चाएं

प्रतिमा चोरी होने की घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन