जीटी रोड पर अवैध पार्किंग बनी खतरे की घंटी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News :

जीटी रोड पर वाहनों की पार्किंग कर यात्रियों को बैठाते वाहन चालक.

Gayaji News : यात्रियों ने बताया कि बस पकड़ने के लिए उन्हें जीटी रोड की दोनों लेन पार करनी पड़ती हैं. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन गुजरते रहते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन

शेरघाटी (गयाजी से) नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Gayaji News :  देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में शामिल जीटी रोड (एनएच-19) पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है हाईवे किनारे बसों, ऑटो, टेंपो तथा अन्य वाहनों के खड़े रहने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बस चालक निर्धारित बस स्टैंड की बजाय सीधे हाईवे पर वाहन रोककर यात्रियों को चढ़ाने और उतारने का काम करते हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है.

शेरघाटी से औरंगाबाद जाने वाले यात्री ज्यादा परेशान

सबसे अधिक परेशानी शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को हो रही है. इस मार्ग से यात्रा करने वाली सीमा देवी, आरती कुमारी, सुनैना कुमारी समेत अन्य यात्रियों ने बताया कि बस पकड़ने के लिए उन्हें जीटी रोड की दोनों लेन पार करनी पड़ती हैं. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक, बस और अन्य भारी वाहन लगातार गुजरते रहते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

हाईवे पर अवैध पार्किंग पर रोक की मांग

यात्रियों का कहना है कि सड़क पर बसों के रुकने से जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती है और सड़क पार करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय नागरिकों के अनुसार महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाई होती है. कई बार स्कूली बच्चे और ग्रामीण सड़क पार करने के दौरान हादसे का शिकार होते-होते बच चुके हैं. लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर अवैध पार्किंग और बसों के अनियमित ठहराव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

जानिए…क्या बोले अधिकारी

इस संबंध में अंचलाधिकारी उषा कुमारी ने बताया कि जीटी रोड को अवरोधमुक्त बनाने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. वहीं नगर कार्यपालक पदाधिकारी रिचा प्रियदर्शनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों की पार्किंग पूरी तरह गलत है. बसों को केवल निर्धारित बस स्टैंड में ही खड़ा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : रेलवे ट्रैक पर मिले शिक्षक के शव मामले में नया मोड़, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन