ओटीए के लिए वन विभाग की जमीन के बजाय दी जायेगी सरकारी जमीन

Author Jitendra Mishra|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
ओटीए के लिए वन विभाग की जमीन के बजाय दी जायेगी सरकारी जमीन

गया में ओटीए की स्थापना के लिए वन विभाग की जमीन के बदले सरकारी जमीन उपलब्ध कराने को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

विज्ञापन

आयुक्त की अध्यक्षता में सैन्य अधिकारियों की हुई बैठक

Gaya Ji News : गया जी ओटीए की स्थापना में व्यवहृत वन विभाग की जमीन के बदले सरकारी जमीन उपलब्ध करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक प्रमंडलीय आयुक्त डॉ सफीना एएन की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गयी. बैठक में आयुक्त के सचिव, वन प्रमंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी व अपर समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान वन भूमि के बदले उपयुक्त सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गयी. प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर समाहर्ता, गया को निर्देश दिया कि वे शीघ्र ही उपयुक्त सरकारी भूमि का चयन कर उसका प्रस्ताव तैयार करें तथा निर्धारित नियमों एवं सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए प्रस्ताव समर्पित करना सुनिश्चित करें. प्रमंडलीय आयुक्त ने इस महत्वपूर्ण विषय पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही, उन्होंने प्रगति की समीक्षा हेतु शीघ्र ही अगली उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया.


विज्ञापन
Jitendra Mishra

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन