डीएम-एसएसपी कोठी के पास से महिला पुलिसकर्मी से छिनतई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 10:59 PM
छिनतई करनेवाले गिरोह से जुड़े अपराधियों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए डीएम व एसएसपी कोठी के पास एक महिला पुलिसकर्मी को निशाना बनाया और झपट्टा मारते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन कर भाग निकले.
गया. शहर में राहगीरों के गले से सोने का चेन व मोबाइल फोन की छिनतई करनेवाले गिरोह से जुड़े अपराधियों अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए डीएम व एसएसपी कोठी के पास एक महिला पुलिसकर्मी को निशाना बनाया और झपट्टा मारते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन कर भाग निकला. हालांकि, घटना की जानकारी पाते ही रामपुर थाने की पुलिस एक्शन में आयी और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला. लगातार कई घंटों तक प्रयास करने के बाद रामपुर थाने की पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली और उनकी गिरफ्तार को लेकर उनके ठिकानों पर छापेमारी की. लेकिन, वे फरार मिले. इसके बावजूद झपट्टामार अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि, इस घटना के बाद पीड़ित महिला पुलिसकर्मी अपनी शिकायत दर्ज कराने रामपुर थाने नहीं आयी. देर शाम तक रामपुर पुलिस महिला पुलिसकर्मी के बारे में पता लगाने में जुटी रही, ताकि उसके बयान पर केस दर्ज किया जा सके और फिर चिह्नित अपराधियों उसी केस के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके. इधर, टाउन डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि एक महिला से चेन की छिनतई की शिकायत मिलते ही रामपुर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. अपराधियों की भी पहचान कर ली गयी है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










