धरहरा गांव में नहर में डूबने से बच्ची की मौत
गुरुवार की शाम बेलागंज के मेन थाना अंतर्गत धरहरा गांव में नहर में डूब जाने से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.
बेलागंज. गुरुवार की शाम बेलागंज के मेन थाना अंतर्गत धरहरा गांव में नहर में डूब जाने से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. काफी मशक्कत के बाद नाबालिग के शव को नहर से निकाला गया. घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. मृतक की पहचान धरहरा गांव निवासी विजय यादव की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मेन थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया. थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की नहर के पानी तक कैसे और क्यों पहुंची, इसकी जानकारी नहीं हो पायी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए