CUSB ने पीजी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब इस दिन तक करें रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gayaji News: गयाजी स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने अपने 29 स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.

विज्ञापन

बोधगया से कलेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट
Gayaji News: उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. गयाजी स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) ने अपने 29 स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 8 जून तक आवेदन कर सकेंगे. विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 1238 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है.

विज्ञापन

पीजी एडमिशन 2026 के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय ने छात्रों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून से बढ़ाकर 8 जून कर दी है. इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे.

29 पीजी कोर्स में 1238 सीटों पर होगा दाखिला

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 29 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में कुल 1238 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग और आवेदन प्रक्रिया जारी है. सीयूएसबी के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इससे अधिक से अधिक योग्य छात्र प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.

8 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन ने बताया कि पात्रता मानदंड पूरा करने वाले अभ्यर्थी 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल CUSB PG एडमिशन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा सकती है.

9 जून को खुलेगी करेक्शन विंडो

विश्वविद्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में सुधार करने का अवसर मिलेगा. इसके लिए 9 जून को करेक्शन विंडो खोली जाएगी. छात्र अपनी आवश्यक जानकारी में संशोधन कर सकेंगे.

अन्य कार्यक्रम पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के अलावा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अन्य सभी कार्यक्रम और गतिविधियां पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ही संचालित होंगी. अभ्यर्थियों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

Also Read: गयाजी में सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन