गया जी में छात्राओं ने ‘अगर कहीं मैं तोता होता’ का किया मंचन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
गौतम बुद्धा महिला कॉलेज की छात्राओं ने ग्लैड भारत फाउंडेशन के तहत रंगमंच कार्यशाला में 'अगर कहीं मैं तोता होता' का मंचन किया. उन्होंने कला, संस्कृति, धरोहर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. जापानी फेलो केंजी चीगा ने छात्राओं की प्रस्तुति की प्रशंसा की.
गौतम बुद्धा महिला कॉलेज में इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत ग्लैड भारत फाउंडेशन में चयनित रंगमंच के इंटर्न्स ने रंगकर्मी शम्भू प्रसाद उर्फ शम्भू सुमन के निर्देशन में कला संस्कृति और धरोहर को संरक्षित करते हुए, पर्यावरण संरक्षण के थीम पर, प्रस्तुति परक रंगमंच कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने ''अगर कहीं मैं तोता होता'' का मंचन किया.
एशियन कल्चर सोसायटी न्यूयॉर्क से भारत में फेलोशिप करने आये जापान के केन्जी चीगा ने गौतम बुद्धा महिला कॉलेज परिसर में चल रहे रंगमंच वर्कशॉप में शामिल होकर बच्चों की प्रस्तुति प्रशंसा की.

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में ऑब्जर्वर रहे तथा रंगमंच के क्षेत्र में प्रसिद्ध नाम शम्भू सुमन को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई प्रोडक्शन एवं निर्देशन का अनुभव है. केंजी चीगा ने हिन्दी विभाग के प्रो प्यारे मांझी को हिन्दी विभाग की छात्राओं का रुझान एवं रुचि रंगमंच में बढ़ाने के लिए बधाई दी.
नाटक का मंचन और प्रस्तुति
नाट्य प्रस्तुति में दीपशिखा मिश्रा, अनु कुमारी, सविता कुमारी, शैली पाठक, श्वेता कुमारी, पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, मानसी कुमारी, खुशी, श्वेता कुमारी, पूजा कुमारी शामिल थीं. इन कलाकारों ने फल्गु नदी का महत्व तथा उसके संरक्षक वृक्ष, पक्षियों के संरक्षण, प्रकृति से जुड़ी भारत की संस्कृति एवं धरोहर के संरक्षण पर रंगमंच वर्कशॉप में प्रस्तुति दी.
प्रिंसिपल और विभाग की भूमिका
गौतम बुद्धा महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सीमा पटेल को इस इंटर्नशिप को रुचि लेकर सार्थक बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया. केंजी चीगा ने हिंदी विभाग के प्रो. प्यारे मांझी को छात्राओं का रुझान रंगमंच में बढ़ाने के लिए बधाई दी.
अतिथि का अभिनंदन
वर्कशॉप के अंत में श्री केंजी को सभी छात्राओं, हिंदी विभाग के प्रो. प्यारे मांझी, रंगकर्मी शंभू सुमन, डॉ. शत्रुघ्न डांगी, निकेश कुमार तथा अहमद ने पीपल का पौधा व प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया.
कलाकारों और विशेषज्ञों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव वाले रंगकर्मी शम्भू सुमन के निर्देशन में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे कॉलेज परिसर का माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक हो गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए