Gaya News : अवैध कोयला लदे ट्रक के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : पुलिस की टीम ने डंगरा मोड़ इलाके से अवैध कोयला लदे ट्रक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बाराचट्टी.पुलिस की टीम ने डंगरा मोड़ इलाके से अवैध कोयला लदे ट्रक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. रिपोर्ट के अनुसार बाराचट्टी के डंगरा मोड इलाके में कोयला लदे ट्रक के आने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश की गयी. इस दौरान ट्रक से तीनों तस्कर कूदकर भागने लगे. जिन्हें सुरक्षा बलों ने खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गये लोगों में नवादा जिले के रजौली थाना के कैरीखाप गांव के मृत्युंजय कुमार, बेलागंज थाना के शेखपुरा खुर्द गांव के अभिमन्यु कुमार व मुकेश कुमार शामिल हैं. ट्रक से 10 टन अवैध कोयला को जब्त किया गया है. बाद में पुलिस ट्रक को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना लायी है. आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन